Bhagalpur News: जमुई: कहीं भवन में ताला, कहीं किताबों तक पहुंचने का रास्ता नहीं, बरहट में सरकारी पुस्तकालय व्यवस्था बेपटरी
भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: बरहट, निज संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गांव में ही पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा देने के उद्देश्य से सरकार ने पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोलने की योजना बनाई। उम्मीद थी कि इन पुस्तकालयों में किताबें, कंप्यूटर और अध्ययन की बेहतर व्यवस्था होगी और गांव के युवाओं को पढ़ाई के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। लेकिन बरहट प्रखंड में यह योजना कागज से निकलकर जमीन पर तो पहुंची, मगर विद्यार्थियों तक पहुंचते-पहुँचते दम तोड़ती नजर आ रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रखंड की नौ पंचायतों में पुस्तकालय खोले जाने की योजना थी। लखेय, डाढ़ा, पांडो, गुगुलडीह और बरियारपुर पंचायत में पुस्तकालय भवन बनकर तैयार हो चुका है। एक भवन पर 8.50 लाख रुपये से अधिक खर्च होने की बात सामने आ रही है। इसके बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.