भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट लछुआड़ थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के बरामदे में फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नवाबगंज गांव निवासी धनराज महतो की पत्नी प्रेमलता देवी 35 साल के रूप में हुई है। वह जीविका समूह में सीएम (कम्युनिटी मोबिलाइजर) के पद पर कार्यरत थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रेमलता देवी शुक्त्रवार की रात अपने पति और दोनों बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी। बताया जाता है कि देर रात करीब एक बजे वह चुपचाप कमरे से बाहर निकली और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने एक सुसाइड नोट लिखा और घर के बरामदे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। कुछ देर बाद घर में हलचल होने पर परि...