Bhagalpur News: जमुई: उद्घाटन से पहले ही पंचायत सरकार भवन में दरारें
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: खैरा, निज संवाददाता।आम लोगों को पंचायत स्तर पर ही सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए खैरा पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर निर्माण पूरा होने के बाद ही सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन का अभी विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है, लेकिन इसके कई कमरों की दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं। भवन के बाहरी हिस्से में भी कई जगह दरारें हैं। स्थिति यह है कि भवन का लगभग कोई भी कमरा ऐसा नहीं है, जहां दरारें नजर नहीं आ रही हों। छत पर पानी जमा होने की समस्या भी बताई जा रही है। ऐसे में जनता के इस्तेमाल में आने से पहले ही भवन की स्थिति चर्चा का विषय बन गई है।
हैंडओवर के बाद खुला भवन तो सामने आई खामियां स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत के अनुसार, करीब दो-चार दिन पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.