भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: सोनो, निज संवाददाता: राष्ट्रीय उच्च पथ 333 सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर भिठरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ गिट्टी से लदी एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना की चपेट में आने से भिठरा गांव के निवासी 52 वर्षीय दिनेश यादव की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में हाइवा का उप चालक को भी घायल होने की बताई जा रही है। हालांकि अंधेरा का फायदा उठाकर चालक फरार बताया गया है। घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुँची सोनो पुलिस ने दुर्घटना में दोनों घायलों को उपचार के लिये स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दिनेश यादव को बेहतर उपचार के लिये जमुई रैफर कर दिया, जमुई जाने के दौरान रास्ते मे उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...