भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जब भी गंगा उफान पर होती है और दियारा में तबाही का मंजर लाती है, तब बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे कई दियारावासियों को राहत शिविरों से ज्यादा भरोसा शहर में बसे अपने रिश्तेदारों पर होता है। संकट की हर घड़ी में हवाईअड्डे के पीछे बसी सच्चिदानंद नगर कॉलोनी इन विस्थापितों के लिए केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि एक सुरक्षित आंचल बन जाती है। नगर निगम के वार्ड संख्या 31 में आने वाली यह कॉलोनी खुद कुछ दशक पहले बाढ़ की त्रासदी झेलकर बसे दियारावासियों की ही देन है। कभी जहां झोपड़ियां और कच्चे घर हुआ करते थे, आज वहां लोगों के पक्के और बहुमंजिला मकान खड़े हैं। भले ही समय के साथ इनके आशियाने बदल गए, लेकिन मिट्टी का जुड़ाव और अपनों के प्रति अपनापन आज भी वैसा ही है। यह भी पढ़ें- पीड़ा : जहां शरण ल...