भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक स्थित एक टेलीकॉम और जनसेवा केन्द्र में बीती रात चोरों ने दुकान में चोरी कर ली। जिसको लेकर दुकान संचालक प्रहलाद कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें संदेह के आधार पर तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से बैटरी और करीब पांच हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद घटना की जानकारी जगदीशपुर पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष अमन कुमार रवि ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...