Bhagalpur News: जगदीशपुर बाजार व दुर्गा मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर बाजार में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर दुर्गा पूजा समिति एवं ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया। समिति के सचिव भारती भूषण झा और प्रमुख प्रतिनिधि अजय मंडल के अगुवाई में आवेदन दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कोकरा पुल से अस्पताल चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर कई स्थायी दुकानदारों द्वारा अतिकमण कर लिया गया है। साथ ही सरकारी जमीन पर कुछ लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिए हैं। समिति के सदस्यों का कहना है कि जगदीशपुर का दुर्गा पूजा मेला प्रसिद्ध है। आसपास के क्षेत्र को समय रहते अतिक्रमण मुक्त कराना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: काको बाजार के जाम पर मंथन, सब्जी-फल की दुकानें व टेम्पो पड़ाव होंगे शिफ्ट यह भी पढ़ें- Godda News: सैदापुर गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.