Bhagalpur News: जख्मी बाइक सवार को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती-मिर्जाचौकी एनएच-80 पर कटवा पहाड़ के पास मंगलवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। हादसे में उसका एक साथी भी मामूली रूप से चोटिल हो गया था। इसी बीच, पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान फौजदारी से अपने एक कार्यकर्ता के निधन पर परिजनों से मिलकर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े घायल बाइक सवार पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और पीरपैंती पुलिस व वरीय पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी। अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक जख्मी अस्पताल में घायल युवक मुकेश राय (बसंतपुर निवासी) का तुरंत इलाज शुरू करवाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.