भागलपुर, नवम्बर 19 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कुआ पुल की मरम्मत के नाम पर बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए छोटे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। टोटो, ऑटो एवं अन्य छोटे वाहन चालकों के साथ आम लोगों को भी आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। चार माह बीतने के बावजूद पुल की मरम्मत पूरी नहीं होने से सरकार, प्रशासन और एनएचएआई के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। कुआ पुल कहलगांव की लाइफलाइन है। यह मार्ग जिला मुख्यालय भागलपुर के साथ झारखंड को भी जोड़ता है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना यातायात बंद कर देने से हजारों लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी की मौजूदगी में एनएचएआई के कनीय अभियंता महमूद आलम ने कुआ नदी में डायवर्जन निर्माण की स...