भागलपुर, जुलाई 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 25 स्थित न्यू कॉलोनी छोटी खंजरपुर में विकास योजना का उद्घाटन संपन्न हुआ। 15वें वित्त आयोग मद योजना के अंतर्गत, पवन ठाकुर के घर से मोहन लाल पाठक के घर तक कराए गए नाला निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस जल-निकासी परियोजना की कुल प्राक्कलित राशि 10 लाख 97 हजार 200 रुपये है, जबकि इसका एकरारनामा 9 लाख 20 हजार 110 रुपये की राशि पर हुआ था। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन वार्ड 25 के पार्षद गोबिन्द बनर्जी द्वारा किया गया। अवसर पर मेयर ने कहा कि नाला निर्माण से स्थानीय निवासियों को जलजमाव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। ...