Bhagalpur News: छात्र दरबार में बांटी गईं सौ से ज्यादा डिग्रियां
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में शनिवार को छात्र दरबार का आयोजन सीनेट हॉल में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच सौ से ज्यादा डिग्रियों का वितरण किया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा विभाग के काउंटर से भी डिग्रियों का वितरण किया गया। छात्र दरबार में परीक्षा विभाग के समन्वयक डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. गौतम कुमार मौजूद थे। छात्र दरबार में आए विद्यार्थियों का हाल गर्मी के कारण बेहाल था। चोरों ने एसी के आउटडोर का तार काट लिया है, इसी वजह से एसी काम नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: परीक्षा नियंत्रक के कक्ष के एसी का चोरों ने काटा तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.