भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: नवगछिया। इंटर स्कूल खरीक में शुक्रवार को निर्वाचन साक्षरता और जागरूकता क्लब का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीडीओ मोना कुमारी सोनी, बीईओ नागेश्वर प्रसाद, एचएम सत्यजीत कुमार और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य नवीन कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप किया। बीडीओ ने छात्र-छात्राओं को मतदान का उद्देश्य, महत्व समेत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संसोधन कराने, हटाने, स्थानांतरण समेत भारत निर्वाचन आयोग का गठन से लेकर उसकी भूमिका एवं उत्तरदायित्वों की विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व बीडीओ ने कक्षा नवम की क्लास ली। छात्र-छात्राओं को फिजिक्स और कंप्यूटर का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर शिक्षक अशोक कुमार, फूल कुमार, शारदा कुमारी, कन्हैया कुमार राय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...