Bhagalpur News: छात्र-छात्राओं को फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी
भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को अकबरनगर थाना पुलिस की ओर से मिडिल स्कूल अकबरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराध के तरीके लगातार बदल रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वह बिना समय गंवाए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.