भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। मुरारका महावि‌द्यालय में बुधवार को यूजी (सीबीसीएस) सेमेस्टर-1, सत्र 2026-30 के छात्र-छात्राओं का दीक्षा आरंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. नागेन्द्र तिवारी ने कॉलेज के गौरवमयी इतिहास एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों एवं शिक्षकों से परिचित कराया। एनसीसी, एनएसएस, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, वर्ग में 75% उपस्थिति एवं अनुशासन इत्यादि पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। ड्रेस कोड का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से कॉलेज में आने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में डॉ. कौशलेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. राजीव कुमार रंजन, डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सागर कुमार, डॉ. नवल कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जीबी कॉलेज...