भागलपुर, नवम्बर 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम भागलपुर की ओर से गुरुवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन व बालिकाओं के सर्वांगीण सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 छात्राओं के बीच एमएचएन किट का वितरण किया गया। वहीं बालिका दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के 13 विजेताओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा तथा समानतापूर्ण समाज के निर्माण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। सैनिटरी पैड के उचित उपयोग की जानकारी दी:आईसीडीएस की डीपीओ अनुपमा कुमारी ने छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, सैनि...