भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुद्धूचक थाना पुलिस ने गोघट्टा गांव में छापेमारी कर छह लीटर महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने गणेश सिंह के घर से शराब मिलने के बाद घर में शराब रखने एवं बिक्री करने के आरोप में उनके पुत्र रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 33 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...