भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जिले में गुरुवार का मौसम शुष्क रहा। सुबह से शाम तक आसमान साफ रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 82 प्रतिशत रही। 3.6 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्व दिशा से हवा चलती रही। जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 02-06 अक्टूबर के दौरान पूर्व बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल रहेंगे। मौसम प्रायः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : पांच दिन साफ रहेगा मौसम, 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा पूर्वानुमान की अवधि में 07-09 किमी/घंटा की रप्तार से पूरबा ह...