भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत हरियो-तिरमोहन कोसी नदी में जलस्तर घटने के बाद कटाव के कारण नदी की चौड़ाई बढ़ गई है। इससे पीपा पुल छोटा पड़ गया है और किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। भाजपा नेता रूपेश रूप ने बताया कि राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के निर्देश पर पुल की लंबाई बढ़ाने की पहल की गई है। छठ पूजा तक विस्तार कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...