Bhagalpur News: छठ घाट बनाने के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत
भागलपुर, नवम्बर 13 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। घनश्यामचक गांव में छठ घाट बनाने के दौरान तालाब में डूबने से जितेंद्र मंडल के 14 वर्षीय पुत्र ललित कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, ललित गांव के अन्य लड़कों के साथ गांव के सड़क किनारे स्कूल के समीप तालाब में छठ घाट बना रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सन्हौला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ललित की मौत की खबर सुनने पर परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.