भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा भवन में ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत सड़कों एवं पुलों पर निर्धारित भार क्षमता से अधिक भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए हाईट बैरियर स्थापित किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हाईट बैरियर लगाने के लिए प्रस्तावित स्थलों का संयुक्त स्थल निरीक्षण कर उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन एवं ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन के प्रमुख मार्गों, बालू घाटों एवं अन्य खनन स्थलों से ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों की संपर्कता तथा ऐसे संवेदनशील स्थलों की पहचान की जाएगी, जहां से ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन होने की संभावना अधिक है। यह भी पढ़ें- Madhubani Ne...