Bhagalpur News: चौकीनियामतपुर में बोरिंग ठीक कराने का काम शुरू
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर निगम वार्ड एक के चौकी नियामतपुर स्थित डीप बोरिंग को खराब होने से नौ दिन पूरे हो गए हैं। पेयजल की संकट को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बीते शनिवार को नरगा महाशय ड्योढ़ी मुख्य मार्ग को शाम चार से छह बजे तक जाम कर निगम प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की थी। वहीं उसी रास्ते से गुजर रहे नगर विधायक रोहित पांडे ने रुककर लोगों की समस्या सुनी और रविवार को बोरिंग ठीक कराने का आश्वासन दिया। रविवार सुबह से निगम के मिस्त्री की पूरी टीम चौकी नियामतपुर पहुंची। नगर विधायक और नगर आयुक्त फिर से पहुंचे। खराब बोरिंग का काम इलाके में शुरू करवाकर वापस लौटे। विधायक ने चौकी नियामतपुर इलाके में तीन अलग प्याऊ देने का भी स्थानीय लोगों को भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.