Bhagalpur News: चौकीदार के रहते विद्यालय में हुई चोरी
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय तेतरी के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने टैबलेट सहित हजारो रुपये के कई कीमती सामानों की चोरी कर ली है। घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार झा ने नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में चौकीदार रहने के बावजूद चोरी की घटना हुई है। आवेदन में बताया कि प्रतिदिन की तरह हमलोग विद्यालय बंद करके गए थे। सुबह जब विद्यालय का ताला खोला तो विद्यालय में रखा कंप्यूटर, गोदरेज का ताला तोड़कर दो टैबलेट, इनवर्टर की बैटरी गायब थे। मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि चौकीदार के रहते चोरी हुई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.