Bhagalpur News: चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर बाजार में एक ही रात में पांच जगहों पर चोरी के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रह गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना को लेकर किसी भी व्यक्ति द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। उधर लगातार चोरी की घटनाओं से बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल है कि न जाने अगला नंबर किसका हो। बताते चलें कि मंगलवार देर रात जगदीशपुर के एक मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से पैसे चोरी कर लिए गए थे। इसके अलावा एक कपड़ा दुकान, एक मिठाई की दुकान, एक चाय, पान व गुटखा की दुकान और एक घर से मोटर की चोरी कर ली गई थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पंप चोरी का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.