भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के रसूलगंज कोहढ़ा गांव में सुनसान घर में चार दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान की चोरी और चोरी के सामान की खरीद के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरमसपुर निवासी सोनू मंडल, पुनिया उर्फ मुनीलाल मंडल तथा ईशाकचक थाना क्षेत्र के ईशाकचक निवासी संजय यादव उर्फ कुकु हैं। चोरी किए गए आभूषणों की खरीद के मामले में आभूषण दुकानदार बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज निवासी सुनील शाह को गिरफ्तार किया गया है।

नकदी, आभूषण और बाइक बरामद पुलिस ने चोरी की गई नकदी, आभूषण तथा आभूषण की बिक्री से प्राप्त 85,000 रुपये की राशि बरामद की है। चोरी ...