Bhagalpur News: चोरी के प्रयास में ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा युवक, दो चोरी के मोबाइल व चाकू बरामद,
भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के खोजा धनौरा गांव में चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रसलपुर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान खोजा धनौरा गांव निवासी अखिलेश कुमार के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन एवं एक चाकू बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद दोनों मोबाइल गांव के ही मांगन शर्मा के घर से एक दिन पूर्व हुए चोरी का है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.