भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में मंगलवार को विश्व चॉकलेट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर एक-दूसरे को चॉकलेट दिवस की बधाई दी और आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने विश्व चॉकलेट दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस हर वर्ष सात जुलाई को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि सात जुलाई 1550 को पहली बार चॉकलेट यूरोप पहुंची थी, जबकि वर्ष 2009 से इसे आधिकारिक रूप से विश्व चॉकलेट दिवस के रूप में मनाये जाने लगा। उन्होंने बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली चॉकलेट के बारे में भी जानकारी ...