भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, नगर शाखा की ओर से रविवार को आनंद चिकित्सालय रोड स्थित चैंबर भवन में भामाशाह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारी को लेकर शनिवार को अध्यक्ष अनिल खेतान और महामंत्री प्रदीप जालान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। कार्यक्रम चैंबर भवन के प्रथम तल पर सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम के संयोजक सुमित कुमार जैन और सह-संयोजक नीरज भिवानीवाला ने बताया कि समारोह में उन छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान...