Bhagalpur News: चैंबर की कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को चैंबर अध्यक्ष शरद कुमार सलारपुरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महासचिव पुनीत चौधरी ने चैंबर द्वारा किए गए विभिन्न पत्राचारों में प्रधानमंत्री को पत्र भेज बिहार में स्मार्ट मीटर के बिजली एप में रिमोट ऑन-ऑफ बटन की सुविधा अनिवार्य करने का प्रस्ताव का जिक्र किया। वहीं भागलपुर में जमीन के सर्किल रेट में की गई दोगुनी वृद्धि को कम करने के लिए मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र और उस पर हुई कार्रवाई की भी जानकारी सदस्यों को दी गई। बैठक में यूपीआई लेनदेन से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी और व्यापारियों के बैंक खातों में लियन लगाए जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.