भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार ने सोमवार को सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा पुल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मसदी स्थित आईबी में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारी एवं निर्माण कंपनी एसपी सिंगला के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान चेयरमैन ने तिलकपुर निर्माणाधीन एप्रोच पथ एवं निर्माणधीन सुल्तानगंज-अगुवानी पुल की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की। चेयरमैन ने निर्माण कार्य में तेजी लाने पर बल दिया। बैठक के दौरान राज्य पथ निर्माण विभाग के सचिव (योजना एवं प्रशासन), पुल निर्माण विभाग के अभियंता, निर...