भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रन्नूचक-मकंदपुर गांव की एक सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए ग्रामीण लगातार प्रयासरत है, लेकिन अबतक इसमें सुनवाई नहीं हो पाई है। नाथनगर सीओ द्वारा भेजे गए सरकारी अमीन की मापी रिपोर्ट के बाद उक्त सड़क को जबरन एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर लेने की बात सामने आई थी। बीते  छह जून को नाथनगर सीओ द्वारा निर्गत पत्र में लिखा गया कि आवेदक रन्नूचक-मकंदपुर के ग्रामीणों द्वारा बीते 20 अप्रैल को सहयोग पोर्टल पर गांव की सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए आवेदन दिया गया था। उक्त आवेदन के आलोक में अतिक्रमणकारी को सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम चेतावनी नोटिस देते हुए विगत 20 मई तक उक्त सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस तामिला कराया गया था। बावजूद उक्त सड़क से अतिक...