भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर। 12‎ सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत ‎को लेकर जिला स्कूल और बालिका स्कूल में ई-चालान के प्री-वेरिफिकेशन की ‎प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन कराने का आज अंतिम अवसर है। लोक अदालत में सरकार की ओर से‎ निर्धारित 17 धाराओं में काटे गए चालान पर ‎करीब 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल ‎सकता है। पिछले आठ दिनों में महज 3147 वाहनों के 8200 चालानों का ‎सत्यापन किया गया है। लंबित चालानों‎ की तुलना में अब तक दो प्रतिशत लोग भी ‎सत्यापन के लिए नहीं पहुंचे हैं। एमवीआई एसएन मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को 1400 लोग अपने चालान माफ कराने के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तैयारी पूरी जो पिछले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा रही। ई-चालान का जुर्मान...