भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर निवासी 13 वर्षीय सागर कुमार को चाकू मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल के पिता विशु तांती ने थाने में नामजद प्राथमिकी कराई है। पिता ने बताया कि 21 अक्टूबर की शाम करीब 3:30 बजे सागर मेला देखकर घर आ रहा था। इसी दौरान उसे रास्ते में रोककर आरोपी ने 10 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की और पास से 500 रुपये छीन लिया। सागर के पिता ने मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो वे लोग दुर्व्यवहार करने लगे। 22 अक्टूबर को भी जान मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हाथ में दांत काट लिया। सागर का इलाज स्थानीय सीएचसी में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...