Bhagalpur News: चना की नई किस्म 'सबौर चना-4' विमोचित, 100 शोध प्रस्तुतियों पर मंथन
भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में आयोजित 32वीं अनुसंधान परिषद (रबी-2026-27) की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय सभागार में संपन्न हो गई। बैठक के दूसरे दिन विभिन्न अनुसंधान समूहों के अंतर्गत 100 शोध प्रस्तुतियों पर व्यापक वैज्ञानिक मंथन किया गया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि देसी चने की उन्नत और यांत्रिक कटाई के अनुकूल नई किस्म 'सबौर चना-4' का सदन से विमोचन रही।
अनुसंधान प्रस्तुतियों और कृषि नवाचारों पर मंथन बैठक में फसल सुधार, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, फसल सुरक्षा, सामाजिक विज्ञान और उत्पाद विकास से जुड़े 100 शोध पत्र रखे गए। फसल सुधार समूह में गेहूं, मक्का, दलहन और तिलहन की उन्नत किस्मों पर चर्चा हुई। प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में रबी मक्का में सेंसर-आधारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.