भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  थाना क्षेत्र के मदनी मैदान, मस्जिद-ए-असअद मदनी के पास गोलंबर चौक चंपानगर में शनिवार सुबह दस बजे फिदा-ए-मिल्लत फाउंडेशन एवं ईशाअती मुनज्जम मकतब के संयुक्त तत्वावधान में 11वें वार्षिक कुरान प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 16 मकतबों के 280 छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। अध्यक्षता जमीअत ओलमा बिहार के संगठन मंत्री एवं फिदा-ए-मिल्लत फाउंडेशन के चेयरमैन मौलाना शम्स तबरेज रहमानी ने की। वहीं मंच संचालन ईशाअती मुनज्जम मकतब चम्पानगर के संस्थापक एवं सचिव मौलाना अंसार ईशाअती ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामिया इस्लामिया इशाअतुल उलूम नंदुरबार (अक्कलकुवा, महाराष्ट्र) के प्रतिनिधि व विशिष्ट व्यक्तित्व मौलाना डॉ. हुजैफा वस्तानवी ने विशेष रू...