भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आषाढ कृष्ण द्वितीया की पावन तिथि पर गुरुवार को चंपानगर स्थित प्राचीन मनसा देवी मंदिर में गुरुवार को पारंपरिक गंध धूप पूजा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस वर्ष कर्क संक्रांति 17 जुलाई को होने के कारण बारी कलश स्थापना 17 जुलाई को की जाएगी। जबकि परंपरा के अनुसार 16 जुलाई को गंध धूप पूजा का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार गंध धूप के दिन मंदिर में माता मनसा के पिंड पर कलश स्थापित नहीं रहता है। पूजा का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित संतोष झा द्वारा देवी से आज्ञा प्राप्त करने के उपरांत कुंभकार देवानंद पंडित के घर बारी कलश पूजन से हुआ। कलश पूजन में पांचों विषहरी जया, दुतीला भवानी, पद्मा कुमारी, आदिकसुमिन एवं मैना विषहरी का विधिवत आह्वान किया गया।

17 जुलाई का म...