Bhagalpur News: चंदाडीह व गचिया बसबिट्टा पंचायत में सहयोग शिविर आज
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को चंदाडीह एवं गचिया बसबिट्टा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान करने का प्रयास करेंगे। शिविर में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार सुधार, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। पात्र लाभुकों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.