Bhagalpur News: घोघा के दुकानदार से 3.11 लाख की ऑनलाइन ठगी
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। घोघा थाना क्षेत्र के रहने वाले दुकानदार से साइबर ठगों ने 3.11 लाख की ऑनलाइन ठगी कर ली। घटना को लेकर दुकानदार हरिमोहन ने पहले ऑनलाइन शिकायत की फिर साइबर थाने में लिखित आवेदन दिया है।पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि वह मंगलवार को भागलपुर में खरीदारी करने के लिए थोक दुकानदार के पास आया था। खरीदारी के बाद उन्होंने क्यूआर स्कैन कर 4900 रुपये का पेमेंट किया। उसके बाद वे वापस चले गए। कुछ ही घंटे बाद खाते से और पैसे की अवैध निकासी का मैसेज आने लगा। उनका कहना है कि 17 बार में उनके खाते से अवैध निकासी कर ली गई। दुकानदार का कहना है कि ऑनलाइन शिकायत करने पर 18 हजार रुपये होल्ड किया गया है। उनका कहना है कि साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते में सिर्फ 29 रुपये ही छोड़े। शिकायत मिलने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.