भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में करीब दो सप्ताह पहले भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद किया है। लड़की लोदीपुर थाना क्षेत्र की और लड़का नवगछिया का रहने वाला है। दोनों ने आपस में शादी कर ली है। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन थाना पहुंचे। लोदीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...