भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, मामले को लेकर पिंकी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें जर्मनी दास, श्रवण दास, ललन दास, संतोष दास, कृष्णा दास और निर्मला देवी को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपीयों ने घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही जमीन खरीदने के लिए जो पचास हजार रुपये रखे थे, वो भी जबरन ले गए। मारपीट में मेरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्...