Bhagalpur News: घर में घुसकर महिला से मारपीट की प्राथमिकी
भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के कटहरा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई मारपीट मामले में घायल महिला ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल महिला ने पुलिस को बताया है कि पुराना विवाद आरोपी के साथ चलता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गांव में प्रतिमा विसर्जन हो रहा था। इस दौरान आरोपी घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी मेरा पैर तोड़ दिया। मेरी गोतनी के साथ भी मारपीट की। हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर में 2000 रुपये, एटीएम एवं आधार कार्ड था। नामजद आरोपी में से एक आरोपी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महिला ने विभिन्न आरोपों के तहत दर्ज कराई प्राथमिकी पुलिस पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.