भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में मंगलवार की दोपहर मामूली घरेलू विवाद को लेकर दो सगे भाईयों के बीच जुबानी जंग के बाद भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। जिसमें एक भाई अतिनंदन चौधरी (55) के सिर में ईंट से गंभीर चोट लग गई। जिसके कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए खरीक सीएचसी ले गए। जहां से चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर अतिनंदन चौधरी एवं उसके सगे छोटे भाई विधानचंद्र चौधरी के बीच घरेलू विवाद को लेकर पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। अतिनंदन चौधरी पूजा-पाठ कराने का काम करते थे।...