भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सनोखर थाना क्षेत्र के हुकमा गांव में घरेलू विवाद से नाराज होकर अंशु कुमारी ने जहरीली कीटनाशक दवा खा ली। वह पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी हैं। घर पर स्थिति बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...