भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोशाला परिसर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए कद्दू-भात का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 200 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन संयोजक रोहित बाजोरिया ने बताया कि छठ व्रती शैलजा कुमारी ने विधि-विधान और पूरी शुद्धता के साथ कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया, जिसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। मौके पर गिरधारी केजरीवाल, रामगोपाल पोद्दार, सुधांशु अग्रवाल, सुनील बुधिया, बद्री प्रसाद छापोलिका, रंजीत झुनझुनवाला, विकास जैन, रोहित झुनझुनवाला, शिवम झुनझुनवाला, रोशन सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, खरना आज यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ प्रारंभ छठ गीत गुंज रहा चारों ओर यह भी पढ़े...