भागलपुर, नवम्बर 11 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पीरपैंती प्रखंड कार्यालय में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने की। बैठक में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के प्रमुख प्रदर्शन संकेतक के अंतर्गत टीकाकृत पशुओं का प्रतिशत की प्रगति की समीक्षा, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन किया गया। बैठक के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा संचालित खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने, टीकाकरण कार्यों में तेजी लाने तथा विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी एवं ससमय आंकड़ों को अद्यतन करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरिनंदन कुमार, आकां...