भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोपालपुर टोला में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोगों के घायल हो जाने की सूचना है। एक पक्ष से एक महिला और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्ष घायलों का इलाज कराने जेएलएनलएमसीएच पहुंचे थे, जहां दोनों पक्ष आपस में बाताबाती करने लगे। बरारी कैंप थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष से शांति बनाये रखने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग वहां से निकले। दोनों पक्षों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी है। विवाद का कारण कार और स्कूटर की पार्किंग करना बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...