भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी पूरब टोला में गोतियारी जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। घायलों में सुनील यादव, दीपनारायण यादव, धीरज कुमार यादव, देवी यादव, सूरज यादव, रसिकलाल यादव, नंदलाल यादव एवं रामावती देवी शामिल हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से रसलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल सुनील कुमार यादव ने वेदानंद यादव, सूरज यादव समेत 14 लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अन्य आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष के सूरज यादव ने दीपनारायण यादव समेत 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव ब...