भागलपुर, जुलाई 30 -- Bhagalpur News: कजरैली, संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को संत पथिक आश्रम और विद्यालय में पूजा-पाठ व भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के प्राचार्य विशाल झा ने छात्रों को जीवन में गुरु की महत्ता का उल्लेख किया। कहा कि गुरु के द्वारा मिले ज्ञान को जीवन में आत्मसात कर उनके अनुदेशों का जीवन पर्यंत पालन करना चाहिए। गुरुसत्ता जीवन की हर कठिनाई का सामना करने में सन्मार्ग की ओर प्रेरित करती है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक दीनबंधु व शिक्षिका स्मिता ने गुरु महिमा पर सुंदर भजन और नन्हें छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: बलिहारी गुरु आपनो, जिन गोविंद दियो बताय यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जग में गुरु से बड़ा न कोय, गुरु चरणों में श्रद्धा से झुके हजारों शीश यह भी पढ़ें- Kati...