Bhagalpur News: गाजे-बाजे के साथ निकलीं विसर्जन शोभायात्रा, भक्तों ने नम आंखों से मां मनसा को दी विदाई
भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकपर्व बिहुला-विषहरी पूजा को लेकर बुधवार को प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मां के भक्तों ने नम आंखों से मां मनसा को विदाई दी। इस दौरान श्रद्धा और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। शहर के परबत्ती, रामसर, गोलाघाट, नया बाजार, दीपनगर, इशाकचक, भीखनपुर गुमटी, बड़ी खंजरपुर, मिरजानहाट, जारलाही, गोशाला गली, कुतुबगंज, उर्दू बाजार, आनंद चिकित्सालय रोड समेत विभिन्न मनसा मंदिरों से शोभायात्राएं निकलीं। शाम करीब चार बजे से प्रतिमाएं स्टेशन चौक पहुंचने लगीं। स्टेशन चौक से निर्धारित मार्ग से होते हुए शोभायात्रा मुसहरी घाट स्थित कृत्रिम तालाब पहुंची, जहां देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में मां के जयकारे के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.