भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारहवीं शरीफ) के अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए मौलानाचक स्थित खानकाह-ए-आलिया शहबाजिया पहुंचा, जहां अकीदत के साथ दुआ-सलाम का कार्यक्रम हुआ। वहीं हजरत पैगंबर साहब का जन्मदिन बारहवीं शरीफ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मस्जिदों और खानकाहों में भी ईद-मिलादुन्नबी के आयोजन हुए। वहीं बारहवीं शरीफ को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस में हर वर्ग के लोगों हरे झंडे लिए लगाए शामिल हुए। तातारपुर, हबीबपुर, बरहपुरा, भीखनपुर, मोजाहिदपुर, मौलानाचक, हुसैनपुर, खंजरपुर, हुसैनाबाद समेत विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकला। वहीं गाजे-बाजे व डीजे के साथ निकले...