भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आगामी 15 अगस्त को गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ विभिन्न कार्यक्रम होंगे। लगातार हो रही बारिश के कारण गांधी मैदान के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया था। इसे देखते हुए नगर परिषद की ओर से मोटर पंप के माध्यम से जल निकासी की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही नगर परिषद कर्मियों द्वारा मैदान परिसर में उगी घास की साफ-सफाई भी कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Godda News: गांधी मैदान में शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस परेड का रिहर्सल, स्कूलों के छात्र और जवान ले रहे हिस्सा स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मंगलवार की सुबह गांधी मैदान में रिहर्सल कराया गया। सु...